रायबरेली- हाल ही में कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली सांसद सोनिया गांधी को नसीहत देने के बयान पर अब कांग्रेसी पलटवार शुरू कर दिए कांग्रेसी शोशल मीडिया में पलटवार कर अदिति सिंह को कांग्रेस पार्टी छोड़कर चुनाव लड़ने की नसीहत दे रहे है वही अब पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे व कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने शोशल मीडिया और एक पोस्ट कर रायबरेली की राजनीति में हलचल मचा दी है। मनीष सिंह ने अपनी बहन व कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से कांग्रेस पार्टी छोड़कर फिर चुनाव लड़ने की बात कर रहे है आइये आपको दिखाते है कांग्रेसी नेता ने अदिति सिंह के बयान ओर क्या पलटवार किया।
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के ख़राब स्वास्थ्य से रायबरेली की जनता समेत समस्त भारत लम्बे समय से अवगत है।
image0
ऐसे में सोनिया गांधी जी की ग़ैरमोजूदगी पर दिया गया रायबरेली विधायक अदिति सिंह जी द्वारा बयान अत्यंत निंदनीय हैं। परिपक्वता का तकाज़ा होता है संवेदना। जिसमें मानवीय संवेदना नहीं है वो आम जनमानस के प्रति कैसे संवेदनशील होगा ?
अदिति सिंह जी को इस बात से अवगत करवाना चाहूँगा की रायबरेली के विकास के लिए के० एल० शर्मा जी के सानिध्य में कांग्रेस का कार्यकर्ता होने के नाते मैं और ज़िला कांग्रेस कमिटी सदेव काम करती आयी है और आगे भी करती रहेगी।कांग्रेस द्वारा दिए गए नाम, सम्मान, पद और अधिकार का इस तरह निरादर करना कदापि मंज़ूर नहीं होगा। अदिति सिंह जी में हिम्मत हो तो इस्तीफ़ा दें और अपने दम पर चुनाव जीतें।
फेसबुक पेज को लाइक करना बिल्कुल न भूले


